पाक की जेल में 6 साल रहे हामिद विदेश मंत्री सुषमा से मिलकर भावुक हुए

पाकिस्तान की जेल में 6 साल कैद रहे हामिद निहाल अंसारी (33) ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक हो गए। हामिद के साथ उनके माता-पिता भी थे। उन्होंने बेटे की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री का शुक्रिया जताया। मंगलवार को हामिद को वाघा बॉर्डर से लाने के लिए माता-पिता और भाई पहुंचे थे।

हामिद पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे थे। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।पाक में गर्लफ्रेंड ने रुकने का इंतजाम किया था

काबुल से नौकरी का ऑफर आने की बात कहकर हामिद नवंबर 2012 में मुंबई से अफगानिस्तान गया था। इसके बाद वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पाकिस्तान पहुंचा और एक लॉज में रुका। उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसके रुकने का इंतजाम किया था। 12 नवंबर को भारतीय जासूस होने के आरोप में हामिद को इसी लॉज से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि फर्जी पहचान पत्र उन्हें पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ने ही भेजा था।

हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिका
सेना की कोर्ट के फैसले के खिलाफ हामिद ने वहां की हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को बेकसूर बताया था। अगस्त 2018 में कोर्ट ने हामिद की याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, गृह मंत्रालय ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि उन्हें 15 दिसंबर को रिहा कर दिया जाएगा।

परिवार को बेटे के लिए बेचना पड़ा मकान
हामिद का परिवार वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास रहता है। हामिद के माता-पिता को बेटे को बचाने की कोशिशें करते हुए अपना पुश्तैनी घर बेचकर दिल्ली आना पड़ा ताकि वे हर हफ्ते पाकिस्तानी उच्चायोग जाकर बेटे के केस के लिए गुहार लगा सकें। पिता ने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी थी।

सफल महिला निर्देशक और अभिनेत्री पेनी मार्शल का सोमवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थी। उनकी मृत्यु मधुमेह संबंधी जटिलताओं के चलते हुई। पेनी के पब्लिसिस्ट ने उनकी मौत की जानकारी देते हुए बताया कि उनका निधन सोमवार को उनके हॉलीवुड हिल्स स्थित घर में हुआ।

पेनी ने 'बिग' और 'अ लीग ऑफ देयर ओन' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया। पेनी को टीवी सीरीज 'लार्वेन एंड शर्ली' में उनके काम के लिए पहचाना गया। जिसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन में अपना हाथ आजमाया। निर्देशक के तौर पर पेनी की पहली फिल्म 1986 में आई 'जंपिग जैक फ्लैश' थी।

टॉम हैंक्स स्टारर फिल्म 'बिग' से पेनी ने बतौर निर्देशक बड़ा मुकाम हासिल किया था। 2004 में पेनी के नाम का स्टार हॉलीवुड के वॉक ऑफ फेम में लगाया गया। पेनी की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

中国崛起比纳粹德国?澳中论战的五大看点

सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट बोले- रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दम लगाने तैयार, पुजारा की वापसी खुश

澳大利亚素食者控告邻居烤肉违反住宅法令