प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में, सुबह से धूप खिली, लेकिन सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन
लगातार तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई और ये 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि भोपाल में सुबह से धूप खिली है, लेकिन सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।
शनिवार और रविवार की रात को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। जहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 था, वहीं रविवार को 7.5 दर्ज किया गया। वहीं, चार दिन में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश और ओला गिरने के बाद अब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शीतलहर चल रही है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले अधिकांश स्थानों पर दोनों ही तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मौसम का रुख अभी बदलने की उम्मीद नहीं है। अगले दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। राज्य के नरसिंहपुर, खजुराहो, सागर, टीकमगढ़, दमोह, इंदौर, धार, शाजापुर और श्योपुर में कड़ाके की ठंड का असर अभी बना रहेगा। इसके अलावा राजधानी भोपाल सहित नौगांव, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, रतलाम व उज्जैन में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नही है।
ये हिस्से शीतलहर की चपेट में
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन, व इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है। इसके अलावा ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ठंड का प्रभाव दूसरे स्थानों की तुलना ज्यादा रहेगा। वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की उम्मीद है।
अमेरिका चौथा बड़ा स्टील उत्पादक देश
दुनियाभर के देशों ने पिछले साल 1,808.6 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन किया। यह 2017 के 1,729.8 मिलियन टन से 4.6% ज्यादा है। 2018 में कुल स्टील उत्पादन में चीन का शेयर 51.3% रहा। 2017 में 50.3% था।
स्टील उत्पादन पर रिपोर्ट जारी करने वाला वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन दुनियाभर की स्टील कंपनियों, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय संगठनों और स्टील रिसर्च संस्थानों का संघ है। इसमें 160 स्टील उत्पादक शामिल हैं। इसके सदस्य देश दुनिया की 85% स्टील का उत्पादन करते हैं।

Comments
Post a Comment