आसिया बीबी की रिहाई के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन
फ़ैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस मियां साक़िब निसार ने कहा कि वो हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट के फ़ैसलों को रद्द करते हैं.
उन्होंने कहा कि "उनकी सज़ा वाले फ़ैसले को नामंजूर किया जाता है. अगर अन्य किसी मामले में उनपर मुक़दमा नहीं है तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाये."
कई शहरों में विरोध प्रदर्शन
अदालत के फ़ैसले के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.
कराची में बीबीसी संवाददाता रियाज़ सोहैल ने बताया कि शहर के कई इलाक़ों में डंडा लिए लोग सड़कों पर निकल आये हैं. लोगों ने शहर में कई जगहों पर ट्रैफ़िक जाम कर दिया है.
उधर तहरीक़ लब्बैक पाकिस्तान का कहना है कि कराची में आधा दर्जन इलाक़ों में धरना प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. शहर के कई बड़े बाज़ार बंद कर दिए गए हैं.
तहरीक़ लब्बैक पाकिस्तान ने पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. लाहौर की मॉल रोड पर उनके समर्थक भारी संख्या में जमा हो गए हैं.
आसिया बीबी के ख़िलाफ़ शिकायतकर्ताओं की क़ानूनी टीम की एक सदस्य वकील ताहिरा शाहीन ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस तरह के फ़ैसले की उम्मीद थी क्योंकि उनके मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट के जज ख़ुद क़ैदी हैं.
सोशल मीडिया पर भी इस मामले में बिल्कुल एक दूसरे के विरोधी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
एक तरफ़ लोग इसे क़ानून और इंसाफ़ की जीत क़रार दे रहे हैं तो दूसरी तरफ़ धमकी भरे बयान आ रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के जजों के ख़िलाफ़ अपशब्द कहे जा रहे हैं.
क्या है मामला
आसिया बीबी के ऊपर एक मुस्लिम महिला के साथ बातचीत के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.
हालांकि पैग़ंबर मोहम्मद के अपमान के आरोप का आसिया बीबी पुरजोर खंडन करती रही हैं.
पाकिस्तान में ईशनिंदा एक बहुत संवेदनशील विषय रहा है. आलोचकों का कहना है कि इस क़ानून का ग़लत इस्तेमाल कर अक्सर अल्पसंख्यकों को फंसाया जाता है.
ये पूरा मामला 14 जून, 2009 का है जब एक दिन आसिया नूरीन अपने घर के पास फालसे के बगीचे में दूसरी महिलाओं के साथ काम करने पहुँची तो वहाँ उनका झगड़ा साथ काम करने वाली महिलाओं के साथ हुआ.
आसिया ने अपनी किताब में इस घटना को सिलसिलेवार ढंग से बयां किया है.
अंग्रेजी वेबसाइट न्यूयॉर्क पोस्ट में छपे इस किताब के हिस्से में आसिया लिखती हैं कि "मैं आसिया बीबी हूँ जिसे प्यास लगने की वजह से मौत की सज़ा दी गई है. मैं जेल में हूँ क्योंकि मैंने उसी कप से पानी पिया जिससे मुस्लिम महिलाएं पानी पीती थीं. क्योंकि एक ईसाई महिला के हाथ से दिया हुआ पानी पीना मेरे साथ काम करने वाली महिलाओं के मुताबिक़ ग़लत है."
14 जून की घटना के बारे में बताते हुए आसिया लिखती हैं कि "मुझे आज भी 14 जून, 2009 की तारीख याद है. इस तारीख़ से जुड़ी हर चीज़ याद है. मैं उस दिन फालसा बटोरने के लिए गई थी. मैं झाड़ियों से निकलकर पास ही में बने हुए एक कुएं के पास पहुंची और कुएं में बाल्टी डालकर पानी निकाल लिया. इसके बाद मैंने कुएं पर रखे हुए एक गिलास को बाल्टी में डालकर पानी पिया. लेकिन जब मैंने एक महिला को देखा जिसकी हालत मेरी जैसी थी तो मैंने उसे भी पानी निकालकर दिया. तभी एक महिला ने चिल्लाकर कहा कि ये पानी मत पियो क्योंकि 'ये हराम है' क्योंकि एक ईसाई महिला ने इसे अशुद्ध कर दिया है."
आसिया लिखती हैं, "मैंने इसके जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि ईसा मसीह इस काम को पैग़ंबर मोहम्मद से अलग नज़र से देखेंगे. इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में कुछ बोलने की. मुझे ये भी कहा गया कि अगर तुम इस पाप से मुक्ति चाहती हो तो तुम्हें इस्लाम स्वीकार करना होगा."

Comments
Post a Comment