Posts

प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में, सुबह से धूप खिली, लेकिन सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

लगातार तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई और ये 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि भोपाल में सुबह से धूप खिली है, लेकिन सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार और रविवार की रात को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। जहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 था, वहीं रविवार को 7.5 दर्ज किया गया। वहीं, चार दिन में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश और ओला गिरने के बाद अब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शीतलहर चल रही है। राज्य के पूर्वी औ र पश्चिमी हिस्से में आने वाले अधिकांश स्थानों पर दोनों ही तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मौसम का रुख अभी बदलने की उम्मीद नहीं है। अगले दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। राज्य के नरसिंहपुर, खजुराहो, ...

अमरीका क्या सहयोगी कुर्द लड़ाकों को तुर्की के क़हर से बचा पाएगा?

पिछले महीने अमरीका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि सीरिया में चरमपंथी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रहे अमरीकी सैनिकों को वापस बुलाया जाएगा. ट्रंप ने यह फैसला सीरिया के पड़ोसी देश और नेटो के अपने सहयोगी राष्ट्र तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तेयेप अर्दोआन से बातचीत के बाद लिया था. मगर इस फैसले के एक महीने से भी कम समय में तुर्की और अमरीका के बीच नया विवाद पैदा हो गया है. तुर्की ने ऐलान किया है कि वह सीरिया में आईएसआईएस के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान छेड़ेगा. मगर आशंका जताई जा रही है कि इसकी आड़ में तुर्की वहां पर मौजूद कुर्द लड़ाकों पर हमले कर सकता है. चूंकि कुर्द लड़ाकों ने सीरिया में आईएसआईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई में अमरीकी सेना का सहयोग किया था, ऐसे में अमरीका तुर्की को चेताया है कि अगर उसने कुर्दों पर हमले किए तो तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया जाएगा. एक तरफ़ तुर्की है जो रणनीतिक रूप से अमरीका का अहम सहयोगी है, वहीं दूसरी तरफ़ कुर्द लड़ाके हैं, जिनके बिना अमरीका आईएसआईएस के ख़िलाफ़ जंग में इतनी क़ामयाबी हासिल नहीं कर पाता. कुर्द लड़ाकों को ट्रेनिंग और हथियार अमरीका से मिले है...

अयोध्या मामले की सुनवाई से क्यों हटे जस्टिस यू यू ललित?

सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में गुरुवार को उस वक्त नाटकीय मोड़ आया जब पाँच सदस्यों की संवैधानिक पीठ के एक जस्टिस यू यू ललित ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया. जस्टिस ललित ने ये फ़ैसला एक मुस्लिम पक्ष के याचिकाकर्ता के वकील राजीव धवन की इस आपत्ति के बाद किया कि जस्टिस यू यू ललित अयोध्या के एक आपराधिक मामले में बतौर वकील पेश हो चुके हैं. राजीव धवन ने कहा है कि जस्टिस ललित अयोध्या आपराधिक मामले में 1997 में कल्याण सिंह की तरफ़ से पेश हुए थे. धवन ने कहा, "महामहिम, जस्टिस ललित 1997 में एक बार अयोध्या आपराधिक मामले में कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं, इसलिए उन्हें बेंच का हिस्सा नहीं होना चाहिए." धवन की इस आपत्ति के बाद संवैधानिक पीठ के पाँच न्यायाधीशों- मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमन, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने विचार विमर्श किया. बाद में, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि जस्टिस यू यू ललित इस मामले को नहीं सुनना चाहते, इसलिए इस सुनवाई को अभी स्थगित करना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले क...

पहली जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है नए साल का जश्न

लेकिन आपने कभी सोचा है कि जनवरी ही साल का पहला महीना क्यों है या फिर एक जनवरी से ही साल क्यों शुरू हो रहा है. दरअसल, जनवरी, रोमन कैलेंडर के मुताबिक़ साल का पहला महीना है. इस कैलेंडर को रोमन सम्राट जूलियस सीज़र ने 2,000 साल पहले शुरू किया था. लेकिन आप इसका श्रेय केवल जूलियस सीज़र को नहीं दे सकते, इसका श्रेय ग्रेगोरिया तेरहवें पोप को भी दिया जा सकता है. दरअसल, प्राचीन रोमन में जनवरी एक महत्वपूर्ण महीना था क्योंकि यह वहां के ईश्वर जेनस के नाम पर रखा गया था. रोमन परंपराओं के मुताबिक़ जेनस को दो चेहरों यानी 'शुरुआत और ख़त्म' का भगवान कहा जाता है. इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्मिंघम के प्रोफ़ेसर डायना स्पेंसर बताती हैं, "यह एक साथ आगे और पीछे, दोनो वक़्त को देखने से जुड़ा है. ये भी कह सकते हैं कि साल में कोई मौक़ा ऐसा हो जब कोई फ़ैसला लेना हो तो हम यहीं से शुरुआत कर सकते हैं." जनवरी को साल का पहला महीना बनाए जाने के पीछे ये बात तार्किक लगती है. ये वही वक़्त होता है जब यूरोप में दिनों की लंबाई दक्षिणायण के बाद बढ़नी शुरू होती है. प्रोफ़ेसर स्पेंसर बताती ह...

भारत ने नहीं दिया फॉलोऑन, 346 रनों से आगे; तीसरे दिन 15 विकेट गिरे

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शुक्रवार को गेंदबाज हावी रहे। मैच के तीसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे, जबकि बल्लेबाज 197 रन ही बना पाए। सबसे ज्यादा आठ विकेट तीसरे सत्र में गिरे, जबकि इस दौरान महज 60 रन बने। पहले सत्र में चार विकेट गिरे थे और 81 रन बने थे। वहीं दूसरे सत्र में 56 रन बने, तीन विकेट गिरे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट गिर चुके थे, जबकि उसके खाते में 54 रन ही जुड़े थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन पर ऑलआउट हुई। वह फॉलोऑन नहीं बचा पाया। हालांकि, भारत ने उसे फॉलो ऑन देने की बजाय बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत 346 रन आगे, पांच विकेट शेष पहली पारी के आधार पर भारत इस मैच में 346 रन की लीड ले चुका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 33 रन देकर छह विकेट लिए। यह उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। वहीं, रविंद्र जडेजा ने दो और इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा । ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान टिम पेन और मार्क्स हैरिस ने सबसे ज्यादा 22-22 रन बनाए। उनके अलावा उस्मान ख्वाज...

पाक की जेल में 6 साल रहे हामिद विदेश मंत्री सुषमा से मिलकर भावुक हुए

पाकिस्तान की जेल में 6 साल कैद रहे हामिद निहाल अंसारी (33) ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक हो गए। हामिद के साथ उनके माता-पिता भी थे । उन्होंने बेटे की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री का शुक्रिया जताया। मंगलवार को हामिद को वाघा बॉर्डर से लाने के लिए माता-पिता और भाई पहुंचे थे। हामिद पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे थे। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था । पाकिस्तान सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।पाक में गर्लफ्रेंड ने रुकने का इंतजाम किया था काबुल से नौकरी का ऑफर आने की बात कहकर हामिद नवंबर 2012 में मुंबई से अफगानिस्तान गया था। इसके बाद वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पाकिस्तान पहुंचा और एक लॉज में रुका। उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसके रुकने का इंतजाम किया था। 12 नवंबर को भारतीय जासूस होने के आरोप में हामिद को इसी लॉज से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि फर्जी पहचान पत्र उन्हें पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ...

गाजा तूफान से फसल बर्बाद, 1 हफ्ते में 3 किसानों ने दी जान

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तूफान का असर अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है. लेकिन यह तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है. इस तूफान ने तमिलनाडु में हजारों हेक्टयर जमीन पर लगी फसल तबाह हो गई है. इसे लेकर किसान परेशान है. ये तबाही इतनी बड़ी है कि पिछले एक सप्ताह में तीन किसान खुदकुशी कर चुके हैं. नारियल की खेती को नुकसान शनिवार को तमिलनाडु के पुड्डुकोत्तई जिले में 45 साल के किसान ने अपनी जान दे दी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, तिरुचेलवम नारियल की खेती करते थे और उनकी करीब 25 एकड़ जमीन बर्बाद हो गई. यही कारण रहा कि उन्होंने अपनी जान दे दी. ये हाल तमिलनाडु के सिर्फ एक जिले का नहीं बल्कि कई क्षेत्रों का है. गाजा तूफान से करीब 5 एकड़ जमीन बर्बाद होने के बाद 58 साल के सुंदरराज ने 22 नवंबर को जहर खाकर अपनी जान दे दी थी. 'मिला सिर्फ 1700 मुआवजा' सुंदरराज की एक बेटी भी है, उनके मुताबिक 21 तारीख को वह घर से निकले तो कभी लौ टे ही नहीं. बाद में उन्हें सुसाइड की खबर मिली. परिवार वालों ने शिकायत की है कि राज्य सरकार की ओर से जो मुआवजा दिया गया है, वह काफी कम है. उन्हें सिर्फ 1700...